बाल भारती विद्यालय में शुक्रवार को राज्य-कर उपायुक्त खगड़िया अंचल की ओर से माल एवं सेवा कर प्रणाली के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 से नई विवरणी एएनएक्स वन एवं एएनएक्स टू की व्यवस्था लागू होने के सन्दर्भ में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अफसरों ने नई विवरणी के बारे में बताया गया।

हित धारकों ने कैम्प में आकर नई विवरणी की जानकारी ली और ट्रायल बेसिस पर दाखिल कर की गई। साथ ही इस नई प्रणाली के तहत आवश्यक जानकारी दी गई। मौके पर आयकर आयुक्त रवि रंजन आलोक, मो. नसीम आदि मौजूद थे।

कैम्प को सफल बनाने में वाणिज्य परिषद के पवन सर्राफ, अजय रूंगटा, दयाराम चौधरी, प्रवीण केजरीवाल, प्रमोद केडिया, मोहन चिरानियां, पंकज भगत, रंजन केडिया, अंकुश केडिया, अनुराग पंसारी, ओमप्रकाश चिरानियां, रोहित भगत, आशुतोष भगत, सनोज गुप्ता, बिनोद चिरानियां, विवेक मावंडिया, नवीन केजरीवाल, प्रतीक खेमका, राजेश चौधरी, सुभाष चन्द्र वर्मा ने महति भूमिका निभाई। इस दौरान नवगछिया सहित आसपास के व्यापारियों ने इस कार्यशाला में बताई गई जानकारी की चर्चा करते देखे गए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *