भागलपुर : स्टेशन चौक पर शनिवार देर रात बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जुटे पांच बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से एक पिस्टल, 7.65 एमएम की छह गोलियां, पांच मोबाइल और एक बाइक बरामद की गई। एसएसपी आशीष भारती ने रविवार को गोपनीय कार्यालय में प्रेसवार्ता में कहा कि जब पुलिस ने छापेमारी की तो बदमाशों ने फल के बीच हथियार छिपा दिया। पर पुलिस ने उसे ढूंढ लिया।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 506

पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाशों में मुंगेर जिले के मुबारकचक निवासी मु. परवेज, मोजाहिदपुर इलाके के गुड़हट्टा चौक निवासी मु. तबरेज आलम, हुसैनपुर के मु. शेरू, मु. मुन्ना और मु. इंतेखाब का नाम शामिल हैं। इतखाब के फल दुकान के पास ही सभी शातिर जुटे थे। वहीं से बदमाश रेकी कर रहे थे। इसमें से एक बदमाश पुलिस को चकमा दे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया ।

उसकी पहचान मुंगेर जिले के मुफ्फसिल इलाके के मुबारकचक निवासी मु. सरफराज के रूप में हुई है। एसएसपी ने कहा कि आधी रात बाद बदमाशों के जुटे होने की जानकारी मिली। चौक पर चारों ओर से बदमाशों की घेराबंदी की गई। पुलिस को देखने के बाद वे लोग भागने लगे। उन्हें दबोच लिया गया। एसएसपी ने कहा कि टीम ने बड़ी घटना को रोका है। टीम में शामिल लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *