एबीवीपी की ओर से मदन अहल्या महिला कॉलेज में 12 से 21 दिसंबर तक आत्मरक्षा शिविर मिशन साहसी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शिविर में कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। मुख्य प्रशिक्षक अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर व सहायक प्रशिक्षक ब्लैक बेल्ट मोनी कुमारी होंगी।

अभाविप की कॉलेज अध्यक्ष स्मृति सिंह ने बताया कि परिषद हमेशा लड़कियों की सुरक्षा को लेकर आवाज उठाया है और महिलाओं को सम्मान दिया है। महिला सुरक्षा की भयावह स्थिति को देखकर लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए परिषद ने मिशन साहसी अभियान चलाया है, क्योंकि नारी सशक्तिकरण के लिए नारी को मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से मजबूत होना जरूरी है।

छात्रसंघ अध्यक्ष लवली, सचिव आकांक्षा चौधरी और उपाध्यक्ष प्रतिभा झा ने कहा कि आज पूरे देश में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर जैसी भयावह स्थिति बनी हुई है। ऐसे में सभी लड़कियों को आत्मरक्षा की तकनीकी सीखनी चाहिए, ताकि विषम परिस्थितियों में वो स्वयं अपनी रक्षा कर सकें। मिशन साहसी की प्रशिक्षक मोनी कुमारी ने कहा कि ट्रेनिंग के बाद छात्राओं में आत्मविश्वास आएगा एवं उनके अंदर का भय कम होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *