नवगछिया : नवगछिया के गोपाल गौशाला प्रांगण में 16 दिसंबर से 22दिसंबर तक सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन होगा. जिसकी तैयारी भागवत कथा के आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा की जा रही हैं. भागवत कथा में वाराणसी के अनन्त श्री विभूषित जगद्गुरु रामानुजाचार्य, परम् पूज्य बालक स्वामी जी, श्री केशवाचार्य जी महाराज एवं स्वामी श्री आगमानंद जी का प्रवचन होगा. पूज्य स्वामी जी अपनी विशिष्ट शैली मे श्रीमद् भागवत का अमृतपान नित्य दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कराएंगे.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जिसमें विभिन्न कथा का प्रसंग उत्सव-झांकी भी होगी. इस धार्मिक बेला में नवगछिया ही नही पूरे भागलपुर जिले, कोलकाता, मुंबई, राजस्थान, दिल्ली एवं अन्य कई राज्यों से स्वामी जी के शिष्य एवं भागवत प्रेमी भक्क्तगन का आगमन होगा. इस महोत्सव के उद्धघाटन समारोह में उद्धघाटनकर्ता स्वामी अनन्ताचार्य जी(अयोध्या), मुख्य अतिथि श्री धरणीधराचार्य जी महाराज, विशिष्ट अतिथि शएसडीओ मुकेश कुमार, संयोजक स्वामी आगमानंद जी महाराज उपस्थित रहेंगे.

कथा के मुख्य यजमान दयाराम चौधरी है एवं भागवत कथा को सफल बनाने में आयोजक श्री वैष्णव भागवत समिति एवं भगवतजन, के साथ स्थानीय संस्थाए श्री श्याम भक्त मण्डल, सावरियां सरकार, क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया, मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया जागृति के सदस्यगण, सजन शर्मा, बिनोद केजरीवाल, कमलेश अग्रवाल, कृष्ण कुमार चिरानियाँ सहित नवगछिया के सभी भक्तगण लगे हुए है.

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए सुभाष चन्द्र वर्मा ने बताया कि भागवत कथा को लेकर 16 दिसम्बर दिन सोमवार कलश शोभा यात्रा प्रातः 9 बजे श्री गरीबदास ठाकुरवाड़ी से नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल श्री गोपाल गौशाला हेतु प्रस्थान. दीप प्रज्वलित एवं मंच पर वैदिक मंगलाचरण कथा वाचक स्वामी जी चरित्र, माल्यार्पण, श्रीमद् भागवत महोत्सव का शुभारंभ.

17 दिसम्बर दिन मंगलवार) को विराट दर्शन सती चरित्र, धुर्वचरित्र
18 दिसम्बर बुधवार को प्रहलाद चरित्र नरसिंह अवतार, 19 दिसम्बर दिन गुरुवार को वामन अवतार व श्री कृष्ण जन्मोत्सव,
20 दिसम्बर दिन शुक्रवार को गोवर्धन लीला-छप्पन भोग, होली महोत्सव, 21 दिसम्बर दिन शनिवार को रुक्मणी विवाह एवं
22 दिसम्बर दिन रविवार को कथा विराम व पाठ हवन का कार्यक्रम होगा.

श्री वैष्णव भागवत समिति नवगछिया के दयाराम चौधरी ने बताया कि स्वामी जी की नवगछिया जन्मस्थली रही है. नवगछिया में 45 वर्ष बाद स्वामी जी के द्वारा भागवत कथा होगा. 45 वर्ष पूर्व 20 वर्ष की आयु में स्वामी जी ने नवगछिया में भागवत कथा वाचन किया था.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet