नवगछिया : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन का जन्मदिन नवगछिया में विभिन्न जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया. गुरूवार को नवगछिया मील टोला में कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रूप में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया. जिसमें 170 रोगियों का जांच चिकित्सकों के द्वारा किया गया और उन्हें दवाईयां भी उपलब्ध कराया गया.
Total Downloads: 105
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो अध्यक्ष अजय कुशवाहा, मुकेश राणा, नरेश प्रसाद साह, सलिल कसेरा, मनोज मंडल, सुशील कुमार, रामानंद सिंह, राजकुमार रजक, देवनारायण सिंह सहित कार्यकर्ता मौजूद थे. गोपालपुर प्रखंड के आदर्श गांव धरहरा में भी प्रखंड अध्यक्ष पंकज शर्मा, बुथ अध्यक्ष मनोज कुमार, अजय कुशवाहा, मुकेश राणा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बारह फलदार वृक्ष लगाएं और मिठाइयां बांटी.

इधर नवगछिया नगर में नगर अध्यक्ष कौशल कुमार जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता का जन्मदिन मनाया गया. इस दौरान गरीब एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल एवं मिठाई का वितरण किया गया. इस मौके पर पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्र कार्यकारिणी सदस्य सुबोध सिंह कुशवाहा, भाजपा नेता अजीत कुमार, आलोक सिंह, प्रवेश कुमार यादव, नईम अख्तर, छोटू सिंह भादुरिया, संजय यादव, मुरारी चिरानिया सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

