एक दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में वाहन चालकों के ओवरटेक करने से सोमवार को नवगछिया शहर में दो घंटे तक भीषण जाम लग गया। इस दौरान नवगछिया बाजार आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ा। जाम में गोशाला रोड से लेकर नवगछिया थाना चौक तक सैकड़ों वाहनों की कतार लगी रही। इससे रसलपुर रेलवे समपार फाटक पर भी जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। जाम इस कदर लगा था कि पैदल चलने वाले यात्रियों को भी कठिनाई हो रही थी।

बाजार में खरीददारी करने आए लोग जाम में फंस जाने के कारण पैदल भी नहीं निकल पा रहे थे। जाम की सूचना नवगछिया पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी। सूचना पर नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को हटाने जुट गई। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने ट्रैफिक को वनवे कराकरा वाहनों का आवागमन शुरू कराया।

इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हुई। शाम तक शहर के लोगों से जाम से निजात मिला। दो घंटे के इस जाम में स्कूली बच्चों की गाड़ियां, एम्बुलेंस व सैकड़ों सवारी वाहन फंसे रहे। थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि शहर में वाहन चालकों द्वारा ओवरटेक करने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हुई थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *