गुरुवार को एसडीओ मुकेश कुमार ने खरीक बीएओ के साथ बाजार में संचालित गणपति इंटरप्राइजेज व श्रीगणेश ट्रेडिंग नामक खाद दुकान पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पकड़ी गई है। एसडीओ की गाड़ी पहुंचते ही गणपति इंटरप्राइजेज के दुकानदार अपना शटर गिराकर भाग खड़ा हुआ। इससे इसके दुकान की जांच नहीं हो पाई। श्रीगणेश ट्रेडिंग खाद दुकान की जांच की। जहां पाॅश मशीन से खाद्य की बिक्री हो रही थी।

Whatsapp group Join

दुकान के स्टाॅक पंजी जांच भी सही पाई गई।पर दुकानदार किसानों को काफी महंगे दामों पर यूरिया बेच रहा था। एसडीओ ने विक्रेता से पूछा तो बताया कि हाॅलसेल से अधिक दाम पर यूरिया मिलता है। इसलिए महंगे दाम पर दिया जाता है। इसके अलावे अन्य कई गड़बड़ी पाई गई। एसडीओ ने मौके पर मौजूद बीएओ को दोनों दुकानों की विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार करने काे कहा है। एसडीओ ने बताया कि दोनों दुकानदारों की लगातार शिकायत मिल रही थी, कि दोनों दुकानदार काफी महंगे दामों पर यूरिया की बिक्री कर रहे हैं। ये किसी अपराध से कम नहीं है। यह किसानों का शोषण है। इसलिए दोनों दुकानदारों का लाइसेंस रद्द कराने व एफआईआर दर्ज कराने के लिए वरीय पदाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की काजएगी।

एसडीओ की कारवाई से खाद विक्रेताओं के बीच मची खलबली

एसडीओ की इस कारवाई की जानकारी मिलते ही बाजार के अन्य खाद विक्रेताओं के बीच खलबली मच गई। सभी अपनी-अपनी दुकान बंद कर भाग खड़े हुए। एसडीओ ने कहा कि किसानों के साथ किसी भी कीमत अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस तरह की कारवाई निरंतर होगी। बताते चलें कि यहां खाद्य दुकानदार धड़ल्ले से महंगे दामों पर खाद्य समाग्री बेच रहे हैं। इतना ही नहीं दुकानदार अपना काला कारनामा छिपाने के लिए किसानों को केसमेमो भी नहीं देते हैं।

दो पीडीएस दुकानों की जांच में भी मिली गड़बड़ी

एसडीओ मुकेश कुमार नवगछिया प्रखंड के खगड़ा पंचायत के दिनेश दास व जगतपुर पंचायत के रामप्रवेश यादव की जनवितरण प्रणाली दुकान की जांच किया।एसडीओ ने पाया कि दिनेश दास अबतक महज 44 लोगों के बीच ही पॉश मशीन से खाद्यान्न का वितरण किया है। रामप्रवेश यादव 229 लोगों के बीच वितरण किया है। दोनों विक्रेताओं के खिलाफ लाभुकों ने केरोसिन तेल में अनियमितता बरतने की शिकायत की थी। एसडीओ ने बताया कि यह जांच में सही पाया गया है। मौके पर मौजूद एमओ को दोनों विक्रेताओं की दुकान की विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर लाइसेंस रद्द करने की कारवाई का निर्देश दिया। एसडीओ ने बताया कि दोनों दुकानों पर भारी पैमाने पर गड़बड़ी पाई गई है। दोनों डीलरों के द्वारा उपभोक्ताओं को परेशान किया जाता है। अधिक रेट व कम वेट से खाद्यान्न व किरोसिन का वितरण किया जाता है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *