नवगछिया| हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीश्याम महोत्सव एक जनवरी 2020 बुधवार व 2 जनवरी 2020 गुरुवार को बाल भारती स्कूल (गोशाला रोड) में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश के कई नामचीन कलाकार शिरकत करेंगे। ख्याति प्राप्त कलाकारों में जिसमें कोलकाता के संजू शर्मा, मुंबई के पार्श्व गायक मनोज मिश्रा, जयपुर राजस्थान के सौरभ शर्मा, कोलकाता से राज पारिक, कटिहार के अभिषेक दिक्षित, खगड़िया के शिव तुलस्यान, सहरसा के रवि शर्मा, कोलकाता के एंजल डांस ग्रुप, बबलू म्यूजिक ग्रुप भजनों की प्रस्तुति करेगा।

एक जनवरी को दिन में 11:30 बजे से ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। उसी दिन एक बजे से डांडिया महारास के साथ छप्पन भोग लगेगा। मुख्य आकर्षण आलौकिक दरबार बाबा का सिंगार व महारास राजस्थानी परिवेश में डांडिया का कार्यक्रम होगा। इस महोत्सव में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हो रहे हैं।

शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्थापक संतोष यादुका मनोज चौधरी, शंभु रुंगटा, अध्यक्ष अनिल केजरीवाल, उपाध्यक्ष रवि सर्राफ, सचिव रूपेश रुंगटा, उप सचिव वरुण केजरीवाल, कोषाध्यक्ष संदीप चिरानिया, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, केशव मानस, केशव उदयपुरिया, सुजल वर्मा, विनय केजरीवाल, राज सर्राफ ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रूप-रेखा पर प्रकाश डाला।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *