श्री गोपाल गौशाला नवगछिया में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन अनंत श्री विभूषित जगतगुरु रामानुजाचार्य परम पूज्य बालक स्वामी जी श्री केशवाचार्य जी को यजमान की ओर से श्री रामवतार जी अग्रवाल,श्री अशोक अग्रवाल,श्री नारायण अग्रवाल विराटनगर से,श्री विजय कुमार केडिया,श्री मुकेश जैन जी बेगूसराय,श्री श्याम परिवार विराटनगर एवं श्री श्याम सावरियाँ भवन खाटू की कार्यसमिति के सदस्यगण प्रभुदयाल तोदी,राकेश कुमार बंसल,राजकुमार राठी,अनिल अग्रवाल,नवीन सिंघानियां,राजकुमार बेनीवाल,सुरेश गुप्ता,नरेश कुमार राठी एवं काका जी (भेटवा,इंदौर),जोनी बाबा(खंडवा,मध्य प्रदेश),त्रिपुरारी जी द्वारा माल्यार्पण किया गया।
उसके बाद भागवत कथा का प्रारंभ करते हुए स्वामी जी ने कहा कृष्ण जी के सिर पर मोर इसलिए है कि मोर भी ब्रह्मचर्य जीवन का पालन करता है। इसलिए वह उनके सर पर सुशोभित है। उन्होंने कहा कि गाय माता की सेवा हम इसलिए करते है कि वह हमें दूध देती है,हमारा पालन करती है।जिस माँ ने हमें जन्म दिया,अपना दूध पिलाया,पालन पोषण किया।ईश्वर ने उन्ही माँ बाप की सेवा के लिए हमें जन्म दिया।उन्होंने बताया कि हमें अंधकार से दूर और प्रकाश की ओर निरन्तर बढ़ते रहना चाहिए।उन्होंने अपने जबसे भागवत में आई,में बड़ी मस्ती में हूँ।

आओ जी सावरियाँ, भोग लगाओ जी सावरियाँ भजनों से भी श्रोताओं को खूब झुमाया।आज माखन चोरी,छप्पन भोग,गिरिराज पूजन का प्रसंग पर कई सुंदर झांकियां भी निकाली गई पूरा पंडाल श्रोताओं से भरा हुआ था।भागवत कथा सुनने के लिए दूर-दूर से श्रोतागण आए थे।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए संयोजक स्वामी आगमानंद महाराज, सहसंयोजक सजन शर्मा ,विकास चौधरी, एवं आयोजक दयाराम चौधरी साथ में गणमान्य व्यक्ति दिनेश,रवि चौधरी, विकास चौधरी, सुभाष वर्मा,विनोद केजरीवाल,शंकर चिरानियां,चेतन मुनका,मयूर केजरीवाल,कमल टिबरेवाल,अनिल केजरीवाल,विनय केजरीवाल,प्रदीप लाठ,मनोज चौधरी सुरेंद्र शर्मा,राम प्रकाश रुंगटा सहित कई श्रद्धालुगण लगे हुए है


