नवगछिया मॉडल स्टेशन के पूर्वी समपार पर अधूरा रेल ओवरब्रिज किसी दिन बड़ा हादसा कारण बन सकता है। समपार पर अक्सर भीषण जाम लगता है। शुक्रवार को भी जाम के दौरान ट्रेन आ जाने से अफरातफरी मच गयी। लोग इधर-उधर भागने लगे। जाम के कारण फाटक बंद नहीं होने पर रेलकर्मियों ने आनन-फानन में इमर्जेंसी फाटक को लगाया और उसके बाद ट्रेन को निकाला गया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

पूर्वी समपार के दोनों तरफ लगी वाहनों की कतारें मंकदपुर चौक से नवगछिया थाना के आगे तक पहुंच गयी थीं। समपार पर इस तरह जाम लगा था कि काफी देर तक वाहन एक ही जगह थे। इसी दौरान कटिहार से समस्तीपुर जा रही सवारी गाड़ी आ गयी। ट्रेन देख लोग वाहन छोड़कर ट्रैक पर से हट गये। इसके बाद रेलकर्मियों ने फाटक गिराने का काफी प्रयास किया, लेकिन नहीं गिरा। इसके बाद इमर्जेंसी फाटक को खींचकर लगाया गया और किसी तरह ट्रेन को सुरक्षित तरीके से निकाला गया। वहीं ट्रेन गुजरने के बाद भी घंटों समपार के दोनों तरफ जाम लगा रहा।

कैपिटल एक्सप्रेस में लगेंगे एलएचबी कोच

नवगछिया। बरौनी-कटिहार रेलखंड पर चलने वाली राजेंद्रनगर टर्मिनल-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस व राजेंद्रनगर टर्मिनल-कामाख्या कैपिटल एक्सप्रेस की तीसरी रैक भी एलएचबी कोच से लैस होगी। तीसरी रैक बुधवार को राजेंद्रनगर से और शुक्रवार को कामाख्या से एलएचबी कोच चलने लगी है। पहले इस ट्रेन में 24 कोच थे। लेकिन अब एलएचबी कोच होने से सामान्य दर्जे की लगने वाले पांच कोच के बजाय तीन कोच ही लगेंगे। अब इस ट्रेन में कुछ 22 कोच होंगे। एलएचबी कोच लगने से यात्रियों को सफर में परेशानी नहीं होगी। स्टेशन अधीक्षक एनके तिवारी ने बताया कि एलएचबी कोच में ढेर सारी सुविधाओं और सुरक्षा पर विशेष रूप से ध्यान रखा गया है।

बेटिकट यात्री से 23 हजार रुपये की वसूली

नारायणपुर। कटिहार-बरौनी रेलखंड के नारायणपुर स्टेशन पर शुक्रवार को जीआरपी व आरपीएफ जवान की मौजूदगी में खगड़िया मस्जिट्रेट तेज प्रताप के नेतृत्व में बेटिकट यात्री को लेकर अभियान चलाया। इसमें जीआरपी थानाध्यक्ष मो. मोइजलिम ने बताया कि 23 हजार रुपये की वसूली की गयी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet