नागरिकता संशोधन कानून (CAA) व राष्‍ट्रीय नागरिक रजिस्‍टर (NRC) के खिलाफ विपक्ष (Opposition) के बिहार बंद (Bihar Bandh) पर विपक्ष दो-फाड़ दिखने लगा है। शनिवार के राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के बंद को लेकर जन अधिकार पार्टी (JAP) सुप्रीमो पप्‍पू यादव (Pappu Yadav) ने बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने इसे आरजेडी के अहंकार का बंद करार दिया है।

विदित हो कि जन अधिकार पार्टी व वाम दलों (Left parties) ने बीते 19 दिसंबर को सीएए व एनआरसी के मुद्दों पर ही बिहार बंद रखा था। उस बंद के दौरान पप्‍पू यादव सड़कों पर दिखे थे। जबकि, शनिवार के बंद के दौरान वे सड़क पर नहीं दिखे। इतना ही नहीं, उन्‍होंने इसके खिलाफ बयान भी दिया।

पप्‍पू यादव बोले, आरजेडी के बंद से जनता परेशान

पप्‍पू यादव ने कहा कि आरजेडी के बंद से जनता परेशान है। यह उसके अहंकार का बंद है। इस मुद्दे पर विपक्ष का बंद 19 दिसंबर को ही था। पप्‍पू यादव ने ये बातें पटना से सुपौल जाने के दौरान बंद के कारण सड़क जाम में फंसने के बाद कही।

देर रात फिर नजरबंद किए गए थे पप्‍पू यादव

इसके पहले पप्पू यादव को प्रशासन ने शुक्रवार को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया था। उनके पटना के मंदिरी स्थित घर के बाहर पुलिस बल को लगा दिया गया। पप्पू यादव पटना सिटी के खानकाह इमादिया में प्रदर्शन को जाने वाले थे कि ठीक इसके पहले यह कार्रवाई की गई। इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि सरकार 19 दिसंबर के बिहार बंद की सफलता और एनआरसी व सीएए के प्रति जनता के आक्रोश से डर गई है। वह हर संभव कोशिश कर अभिव्यक्ति की आजादी का हनन कर रही है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद नजरबंदी का क्या मतलब है? विदित हो कि पप्‍पू यादव को उनके बिहार बंद के पहले भी नजरबंद किया गया था।

पप्‍पू यादव ने कहा कि वे कानून का सम्मान करते हैं। यदि सरकार एक आदेश देकर प्रदर्शन में शामिल होने पर रोक लगा देती तो वे उसका पालन करते।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *