तापमान अगले दो दिन कम ही रहेगा. इसमें कोई खास गिरावट दर्ज नहीं होगी. हालांकि 22-23 दिसंबर से पूरे बिहार के आसमान में बादल छा सकते हैं. 24 तारीख को प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है. आइएमडी पटना के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बारिश का पूर्वानुमान दक्षिण बिहार और झारखंड से सटे दूसरे इलाकों के लिए है. हालांकि कमोबेश यह स्थिति पूरे प्रदेश में बनने वाली है.

आइएमडी के मुताबिक 22-23 को बादल छा जाने से न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि उच्चतम तापमान अभी पूरे दिसंबर सामान्य से नीचे ही रहने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ का असर फिलहाल पूरे प्रदेश में बना हुआ है. 24 दिसंबर को बारिश का पूर्वानुमान अगर सच होता है तो उसके बाद ठंड और बढ़ सकती है. पटना के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में शुक्रवार को आंशिक तौर पर इजाफा हुआ. हालांकि पटना शहर शुक्रवार को भी कोल्ड डे कंडीशन में रहा. कंपाने वाली सर्दी जारी रही. आइएमडी पटना के मुताबिक पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस रहा.


जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री नीचे 8 डिग्री रहा. फिलहाल अगले कुछ दिन ओर पटना में कोल्ड डे की परिस्थिति बनी रहेगी. लगातार तीन दिन कंपा देने वाली ठंड के बाद पटना में शुक्रवार को चमकदार धूप निकली

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....