
भागलपुर: 28- 11-2016 युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने राजद द्वारा राज्यव्यापी आहूत आक्रोश मार्च को सफल और आम जनता का समर्थन मिलने का दावा करते हुए कहा कि राजद कालाधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ है। केंद्र सरकार के नोटबंदी के विरोधी नही है किंतु नोटबंदी के कारण आम जनता के साथ हो रहे परेशानियों के चलते केंद्र सरकार के खिलाफ है ।बिना समग्र नीति तैयार किये ही नोटबंदी का फैसला लेना देश के गरीब- गुरबो,किसान मजदुर,आम अवाम की परेशानिया बढ़ी और जिसके चलते देश में सैकड़ो लोगो की मौत हो गई । इस मौत का जिम्मेवार कौन है बताये पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी ? किसान खेत में फसल बोआई नही कर सके इसके लिए दोषी कौन ? गरीब-गुरबो की घर की शादी रुक गई । बीमार और कमजोर वर्ग के लोग नोट बंदी के कारण दम तोड़ दिए।
श्री यादव वही अधिकांश उद्योगपति, घूस लेने वाले नौकरशाहों, टैक्स चोरी करने बड़े व्यापारियों और अवैध धंधा करने माफियाओं के पास कालधन के रूप में रुपया जमा होता है। इनमें से कोई भी वर्षों की काली कमाई को नोटों के रूप में नहीं रखता है, इन्हें काला धन को उपरोक्त वस्तुओं में सुरक्षित रखना आता है ।इस लिए सरकार को देश में अकुक बेनामी संपत्ति जमा करने वालो पर करवाई करनी चाहिए । वही देश की जनता से लोकसभा चुनाव में किये गये वादे को पूरा करना चाहिए । पीएम नरेंद्र मोदी जी कहा था विदेशो में जमा कालाधन देश में लाकर प्रत्येक परिवारों के खातों में 15-15 लाख जमा कराये।लेकिन वो सभी के सभी वादे जुमले साबित हो रहे है ।

