पूर्वी बिहार और कोसी इलाके के अल्पसंख्यक इलाकों में सर्तकता बढ़ा दी गई है। एनआरसी को लेकर अल्पसंख्यकों में भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। अंदरखाने में गुपचुप तरीके से बैठकें की जा रही हैं। सुरक्षा को लेकर इसे खतरा बताया गया है। लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने को कहा गया है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद गृह विभाग ने जिलों को अलर्ट किया है।
Total Downloads: 176
इन जिलों व इलाकों पर रखी जा रही पैनी नजर
नागरिकता कानून पास होने के बाद से कई राज्यों में उपद्रव की घटनाएं हो रही हैं। गृह विभाग ने पत्र में लोगों को अफवाह से बचने की अपील की है, लेकिन अंदरखाने चल रही बैठकों पर नजर रखने का निर्देश दिया है। गृह विभाग के पत्र के आलोक में पुलिस मुख्यालय ने सूबे के एसपी को सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहने और गुमराह करने वालों पर नजर रखने का निर्देश दिया है। सूत्रों के मुताबिक खुफिया विभाग के अधिकारी जिले के कुछ खास इलाके पर नजर रख रहे हैं।

’ एनआरसी को ले अल्पसंख्यकों में फैलाया जा रहा भ्रम ’ खुफिया रिपोर्ट के बाद जिलों को जारी किया अलर्ट ’ अल्पसंख्यकों को भड़काने वालों पर रखी जा रही नजर
पूर्वी बिहार के भागलपुर, मुंगेर, जमुई, खगड़िया, कोसी इलाके के किशनगंज, अररिया, कटिहार और सहरसा जिले में खास चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है। भागलपुर के नाथनगर, हबीबपुर, मोजाहिदपुर, जगदीशपुर, गोराडीह और सन्हौला प्रखंड को संवेदनशल माना गया है। इन इलाके में सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जा रही है। भागलपुर एसएसपी आशीष भारती ने कहा, लोगों को अफवाह से बचने की अपील की गई है। नाथनगर समेत संवेदनशील इलाके की सुरक्षा कड़ी गई है।

