जल-जीवन-हरियाली के तहत 19 जनवरी को मानव शृंखला की सफलता लेकर खरीक, रंगरा और नारायणपुर में बीडीओ की अध्यक्षता में बैठक हुई। खरीक बीडीओ सुधीर कुमार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आपके सहयोग से ही यह सफल होगा। सीडीपीओ संगीता कुमारी ने भी इस पर बल दिया।

बीडीओ ने लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार करने की अपील की। वहीं नारायणपुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय में इसकी तैयारी को लेकर बीडीओ अजय प्रकाश राय की अध्यक्षता में बैठक हुई। इधर, रंगरा में बैठक की अध्यक्षता बीडीओ शिल्पी कुमारी वैद्य ने की।

बैठक में इसकी रूपरेखा तैयार की गई। बताया गया कि रंगरा प्रखंड में 13 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाई जाएगी। बैठक में प्रमुख मोती यादव, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अजय झा, बीएओ विनोद मंडल, थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह आदि मौजूद थे।

वहीं कहलगांव में बीईओ प्रभुनाथ चौरसिया की अध्यक्षता में शारदा पाठशाला के प्रशाल में बैठक हुई। बैठक में सभी बीआरपी, सीआरसीसी मौजूद रहे। बीईओ ने बताया कि कक्षा 6-8 तक के बच्चों का चयन मानव शृंखला के लिए किया गया है। सभी विद्यालय को अपने पोषक क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकालने का आदेश दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *