अंचल के तिनटंगा करारी स्थित खासमहल कचहरी को रंगरा अंचल में शिफ्ट किए जाने के विरोध में तिनटंगा करारी पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में ग्रामीणों ने धरना दिया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर कचहरी को खासमहल में पुन: नहीं लाया गया तो हम चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। जदयू के वरिष्ठ नेता चिरंजीवी राय उर्फ पटेल ने बताया कि पूर्व में हमलोगों ने एसडीएम, डीएम, कमिश्नर व सीएम को आवेदन देकर तिनटंगा करारी स्थित खास महाल कचहरी को रंगरा के बजाय गोपालपुर अंचल में करने की गुहार लगाई थी।
Total Downloads: 382
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि यहां अंग्रेजों के समय से कचहरी कार्यरत है। अब साजिश के तहत रंगरा अंचल में शिफ्ट कर दिया गया। जिस कारण अब तीन किलोमीटर की जगह 15 किलोमीटर चलकर रंगरा अंचल जाना होगा।

चिरंजीवी राय ने बताया कि खासमहल कचहरी को गोपालपुर अंचल में शामिल कराने के लिए तीन जनवरी को अंचल कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसके बाद सड़क जाम किया जाएगा।

