नवगछिया। बरौनी कटिहार रेल खंड में चलने वाली हबीबगंज अगरतला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए परिचालन की अवधि विस्तार रेल मंत्रालय द्वारा लिया गया।  हबीबगंज से ट्रेन प्रत्येक बुधवार को एक जनवरी से 25 मार्च तक चलेगी।

यह ट्रेन इटारसी, जबलपुर, हाजीपुर के होते गुरुवार को नवगछिया शाम चार बजे पहुंचगी और अगरतला की ओर जाएगी। वहीं अगरतला से प्रत्येक शनिवार को चार जनवरी से 28 मार्च तक चलेगी।

ट्रेन रविवार को शाम पांच बजे नवगछिया आएगी और हबीबगंज की ओर जाएगी। स्पेशल ट्रेन में दस स्लीपर कोच, पांच एसी थ्री कोच, एसी टू के दो कोच और दो ब्रेकभान सहित 19 कोच रहेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu