एनएच 31 पर नवगछिया के टोल प्लाजा से 27 दिसंबर को एक लाख 30 हजार रुपए लूट मामले में मामले में नवगछिया पुलिस ने लोडेड कट्टा के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 10 हजार रुपए और एक मोबाइल भी बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान नवगछिया थाना के महदतपुर निवासी छप्पन कुमार उर्फ चमन कुमार के रूप में हुई है।
Total Downloads: 116
थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि सोमवार की देर रात भी वह एनएच 31 पर लूट की घटना को अंजाम देने के फिराक में था। इस दौरान गश्ती में जा रही पुलिस उसे संदिग्ध हालत में देखी। पुलिस ने जब उसे बुलाया गया तो वह भागने लगा। लेकिन जवानों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह हथियार के बल पर ट्रक चालकों से लूटपाट करता है।

पुलिस पूछताछ के दौरान उसने लूटपाट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। उसने बताया कि बक्से में रखे रुपए निकाल कर बक्सा को विजय घाट पुल पहुंच पथ पर फेंक दिया था। उसने पुलिस को बताया कि वारदात में परबत्ता थाना के जगतपुर निवासी जुगेस उर्फ क्रिच यादव भी शामिल था। जिसे 28 दिसंबर को चौसा पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया था।

