नवगछिया- रंगरा प्रखंड के भवानीपुर स्थित बजरंग बली मंदिर में लगातार 39 वर्षों से नववर्ष पर दो दिवसीय रामधुन का आयोजन होता आ रहा है। मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने बताया कि मंदिर में राम सीता की प्रतिमा स्थापित की गई है। और ग्रामीणों द्वारा बड़े जोर-शोर से आयोजन सफल कराया जा रहा है।

वैदिकाचार्य पंडित रंजीत झा ने यजमान पप्पू मिश्रा को वैदिक पद्धति द्वारा पूजा कराया। दो दिनों तक लगातार 108 माले की जप के साथ उपस्थित श्रद्धालु हरे-राम हरे रामा, हरे-कृष्ण हरे कृष्णा हरे-हरे का जयकारा लगाते रहेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज झा, रितेश उर्फ रिंटू, अजय झा, बरूण मिश्रा, तपेश झा, पंकज झा, ताराकांत झा, मिथिलेश झा, शंभू झा, सुबाली यादव, गुड्डू झा, गुरूदेव महंत, कुमोद झा, जवाहर शर्मा सक्रिय हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *