नवगछिया | बाबा बिशु राउत पुल के संपर्क पथ पर खैरपुर कदवा के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें गोला टोला कदवा निवासी स्व. विन्देश्वरी शर्मा के पुत्र खुशीलाल कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। खुशीलाल का बांया पैर टूट गया है।

उसके माथे पर भी गंभीर चोट लगी है। वह खैरपुर बाजार से घर जा रहा था। दूसरा बाइक सवार प्रासपुर कदवा निवासी सीताराम मंडल के पुत्र बुलबुल मंडल अपने पत्नी के साथ बाजार जा रहा था। इसी बीच दोनों में टक्कर हो गई।

जिसमें बुलबुल मंडल दोनों पति-पत्नी को आंशिक चोट लगी है। घटना की सूचना पर कदवा पुलिस मौके पर पहुंची और खुशीलाल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचााया। जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्तिथि देख उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *