शहर का मौसम 24 घंटे में हर पल बदलता रहा। गुरुवार काे सुबह धूप निकली, लेकिन दाेपहर हाेते ही माैसम नम हाे गया। नमी अधिक हाेने से दोपहर 3.45 बजे से ही काेहरा घिरने लगा। शाम तक तापमान में गिरा और कंपकंपी बढ़ गई। बुधवार देर रात हल्की बारिश ने भी ठंडक घोली। मौसम विभाग ने 0.3 एमएम बारिश दर्ज की। डीएम ने गुरुवार को सभी स्कूलों को पांच जनवरी तक बंद रखने के निर्देश जारी किए।
अधिकतम 1.80 घटा, न्यूनतम में 3.40 बढ़ा
24 घंटे में अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री की गिरा जबकि न्यूनतम तापमाप में 3.4 डिग्री की बढ़त रही। गुरुवार काे अधिकतम 18.2 व न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा। ठंडी हवा ने भी पारा गिराया। बुधवार काे अधिकतम 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया था।

कल से राहत मिलने की है उम्मीद, छह से बादल हटेंगे
माैसम वैज्ञानिकाें की माने ताे चार जनवरी से ठंड से राहत मिलनी शुरू हाे जाएगी। धीरे-धीरे अधिकतम अाैर न्यूनतम तापमान बढ़ेंगे। 6 जनवरी से बादल भी साफ हाे जाएंगे। इसके बाद ठंड बढ़ने की अाशंका है, लेकिन नमी की मात्रा अधिक रहने से हवा की रफ्तार धीमी रहेगी। इससे तापमान बहुत अधिक नहीं गिरेगा। बादलाें के अाने से रात का पारा बढ़ा है।
शहर में नमी बढ़ने से ठंड में आई है कमी
बीएयू के माैसम वैज्ञानिक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बादलाें के अाने से धरती की गर्मी वातावरण में बरकरार है। बादलाें की परत से गर्मी बाहर नहीं जा पा रही है। इससे तापमान में बढ़ाेतरी हुई है। नमी की मात्रा भी 92 फीसद रही है। नमी में गर्मी का तत्व माैजूद रहता है। इसलिए भी ठंड से राहत मिली है। इसके अलावा पछुअा हवा की रफ्तार की 10 किलाेमीटर प्रतिघंटे से घटकर 4.6 किलाेमीटर प्रतिघंटे तक पहुंच गई है। इससे ठंड घटी।


