नवगछिया : नववर्ष के अवसर पर श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया की ओर से बाल भारती स्कूल परिसर में दो दिवसीय श्याम महोत्सव का आगाज बुधवार को बड़े धूमधाम से हुआ। इस मौके पर फूलों से बाबा का दरबार आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पंडाल में ऐसा लग था कि जैसे मानो पूरा नवगछिया शहर बाबा को रिझाने में लगा हुआ है। सुबह पूजा-अर्चना के बाद श्याम बाबा को महिलाओं ने छप्पन भोग लगाए। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने डांडिया, राजस्थानी नृत्य से लोगों का मन मोह लिया।

सांवरे क्यों घबराऊं मैं, मेरा तो श्याम से नाता है… पर झूमे श्रद्धालु

महोत्सव में कोलकाता के कलाकार युक्त संजू शर्मा, धमाल किंग, राज पारीक, मुंबई के मनोज मिश्रा, जयपुर के सौरभ शर्मा, कटिहार के अभिषेक दीक्षित, खगड़िया के शिवकुमार तुलस्यान, सहरसा के रवि शर्मा ने अपने भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को खूब झुमाया। वहीं कोलकाता के एंजेल डांस ग्रुप एवं बबलू म्यूजिक ग्रुप ने समां बांधा। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने डिस्को जाएंगे, ना होटल जाएंगे…, नया साल सांवरिया तेरे दर पर मनाएंगे, जीमो-जीमो म्हारा श्याम धणी है, छप्पन भोग तैयार जी तुम्हारी शरण मिल गई, सांवरे क्यों घबराऊं मैं, मेरा तो श्याम से नाता है आदि भजनों पर भक्तों को खूब झुमाया।

विशेष आकर्षण महारास, छप्पन भोग, भव्य दरबार, अखंड ज्योति, अलौकिक शृंगार, दिव्य दर्शन, भजन, संकीर्तन नृत्य नाटिका एवं झांकी रही। इस कार्यक्रम में बिहार के अलावा अन्य राज्यों से भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष अनिल केजरीवाल, उपाध्यक्ष रवि सर्राफ, पंकज सर्राफ, सचिव रूपेश कुमार रूंगटा, उपसचिव वरुण केजरीवाल, उमंग वर्मा, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार चिरानिया, उपकोषाध्यक्ष राकेश कुमार भरतीया, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, शंभू रूंगटा, संतोष कुमार यादुका, मनोज चौधरी, शिबू डोकानिया, रंजीत उदयपुरिया, विनय केजरीवाल, पंकज केडिया, रूपेश अग्रवाल, मनोज वर्मा, नंदू रूंगटा, गोविंद केडिया, उमंग डोकानिया, सुजल वर्मा सहित श्याम भक्त मंडल के सभी सदस्य सराहनीय भूतिका निभा रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *