मानव श्रृंखला की तैयारी की समीक्षा बैठक शनिवार काे डीएम प्रणव कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी बीडीअाे से सड़काें का नक्शा मांगा। हर पंचायत में बैनर देने काे कहा। हर प्रखंड काे 20 छाेटा व बड़ा स्टीकर उपलब्ध कराया गया।
Total Downloads: 170
श्रृंखला के लिए लाेगाें काे जागरूक करने के लिए अगर प्रखंड में राशि की जरूरत हाे ताे इसका प्रस्ताव मांगा। डीईओ काे निर्देश दिया कि विभाग से मिले स्टीकर के पैकेट बीडीअाे काे दें। सभी स्कूलाें के शिक्षक-अभिभावक की बैठक हेडमास्टर कराएं। सभी बीडीअाे काे निर्देश दिया गया कि 7 जनवरी तक लीडराें द्वारा पंजी भरवाएं अाैर डीईअाे काे रिपाेर्ट करें। 15 जनवरी से अाटाे रिक्शा से प्रसार-प्रचार करने काे कहा गया। डीटीअाे यह तय करेंगे कि 19 जनवरी की सुबह अाठ बजे से दाेपहर एक बजे तक वाहन नहीं चलेंगे। सभी बीडीअाे उन इलाकाें में जहां पानी अाैर शाैचालय की सुविधा नहीं है, वहां एक किलाेमीटर पर इसकी व्यवस्था करेंगे।

14 काे सैंडिस कंपाउंड में हाेगी पतंग प्रतियाेगिता
सिविल सर्जन काे निर्देश दिया गया कि वे अलग-अलग जगह पर सरकारी व निजी अस्पतालाें की एंबुलेंस व दवाअाें की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। सभी एसडीअाे काे निर्देश दिया गया कि वे लीडर के साथ बैठक कर लें। 14 जनवरी काे सैंडिस कंपाउंड में पतंग प्रतियाेगिता हाेगी। साथ ही जल, जीवन व हरियाली से संबंधित फाेटाे का अाकलन किया जाएगा। 16 जनवरी काे माेटरसाइकिल रैली निकलेगी। सैंडिस कंपाउंड से यह सुल्तानगंज तक जाएगी। 14 से 17 जनवरी तक सड़क का मैपिंग पूरा करेंगे अाैर 17 जनवरी काे लीडर अपने तय जगह पर रिहर्सल करेंगे। बैठक में नगर अायुक्त, डीडीसी, डीअारडीए के डायरेक्टर समेत सभी बीडीअाे व पदाधिकारी माैजूद थे।

