केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवहन कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चाैबे ने कहा कि जल्द ही दरभंगा काे एम्स मिलेगा। दाे-चार दिनाें में अादेश भी जारी हाे जाएगा। सारी अाैपचारिकताएं पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी इसका शिलान्यास करेंगे। इसको लेकर बिहार में दाे एम्स मिल जाएगा। इससे उत्तर बिहार के लाेगाें की अच्छी चिकित्सा सेवा मिलेगी। एसकेएमसीएच में भी वायराेलाॅजी लैब शुरू की गई
Total Downloads: 170
कैंसर ट्रीटमेंट का सेंटर शीघ्र चालू हाेगा। एलएन मिश्र काॅलेज अाॅफ बिजनेस मैनेजमेंट में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की अाेर से सीएए पर अायाेजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हाेने के बाद पत्रकाराें से बातचीत में उन्हाेंने कहा कि एईएस से बच्चाें की माैत काे लेकर केंद्र अाैर राज्य सरकार दाेनाें गंभीर है। अागे एेसा न हाे, इसके सभी उपाय किए जा रहे हैं। अश्विनी चाैबे ने एम्स काे लेकर दरभंगा से भाजपा सांसद गोपालजी ठाकुर के प्रयासों की सराहना की।

200 एकड़ जमीन है उपलब्ध
उधर, बेंगलुरू में विद्यापति पर्व समारोह में भाग ले रहे सांसद गोपालजी ठाकुर ने श्री चाैबे की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने दैनिक भास्कर काे फाेन पर बताया कि अधिकतर जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी हैं। एम्स के लिए जमीन मिल चुकी है। उल्लेखनीय है कि दरभंगा मेडिकल काॅलेज अस्पताल के पास 227 एकड़ जमीन है। वास्तव में उसे 27 एकड़ जमीन की ही जरूरत है। शेष 200 एकड़ जमीन एम्स के लिए उपलब्ध है।

