नगर विकास एवं आवास विभाग में इन दिनों बंपर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। लिपिक से लेकर मुख्य अभियंता तक कुल 893 पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए अभी तक विभाग को करीब 32 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। मगर इनमें से तमाम आवेदनों में खामियां हैं। विभाग ने इन खामियों को दूर करने का एक अवसर अभ्यर्थियों को दिया है। अब आठ जनवरी तक आवेदक अपनी भूल सुधार सकेंगे।

विभाग में इन दिनों पूरा फोकस भर्ती पर ही है। दरअसल विभाग में अभियंताओं सहित अन्य स्टाफ की खासी कमी है। ऐसे में तमाम काम प्रभावित हो रहे हैं। जबकि नगर विकास एवं आवास विभाग बेहद महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री की सात निश्चय योजनाओं में से तीन का ताल्लुक इसी विभाग से है। जबकि केंद्र की स्वच्छ भारत मिशन, अमरुत, स्मार्ट सिटी, सबके लिए आवास सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का जिम्मा भी इसी विभाग के कंधों पर है।

विभाग की मानें तो तमाम आवेदकों ने सूचित किया कि फॉर्म भरने में जाति, केटेगरी, उम्र, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव की जानकारी देने में उनसे कुछ गलतियां हो गई हैं। इन्हें सुधारने का एक मौका दिया जाए। इसी क्रम में नगर विकास एवं आवास सचिव आनंद किशोर ने शनिवार को निर्देश दिया कि गलतियां सुधारने को आठ जनवरी तक पोर्टल खोल दिया जाए। आवेदक अपने लॉगिन आईडी व पासवर्ड का इस्तेमाल करके आठ जनवरी की रात्रि 12 बजे तक अपने आवेदनों में सुधार कर सकते हैं। सचिव ने हर हाल में इस माह के अंत तक 893 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *