लघु जल संसाधन विभाग, बिहार ने विभिन्न श्रेणी के 200 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इसके तहत जूनियर इंजीनियर (सिविल/मेकेनिकल) के पद भरे जाएंगे। इन पदों को संविधा के आधार पर भरा जाएगा। इन पदों में कुल बैकलॉग रिक्तियां भी शामिल है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2020 है। हर तरह के आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ सिर्फ बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आएंगे और इसी श्रेणी में आवेदन करने के योग्य होंगे। रिक्त पदों, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़ें :
जूनियर इंजीनियर (सिविल), पद : 129 (अनारक्षित : 50)
जूनियर इंजीनियर (मेकेनिकल), पद : 50 (अनारक्षित : 27)
बैकलॉग रिक्तियां
जूनियर इंजीनियर (सिविल), पद : 21 (अनारक्षित : 08)
योग्यता (उपरोक्त पद) : मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सिविल/मेकेनिकल इंजीनियरिंग विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए।

वेतनमान : 27,000 रुपये।
आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 37 वर्ष। आयु सीमा की गणना 01 अगस्त 2019 के आधार पर किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के अनुसार किया जाएगा।
आवेदन शुल्क : इसकी अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देखें।
आवेदन प्रक्रिया
– वेबसाइट (http://minorirrigation.bihar.gov.in) पर लॉगइन करें।
– होमपेज पर बाईं ओर साइट इंडेक्स सेक्शन में रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें। ऐसा करने पर एक नया पेज खुल जाएगा।
– यहां शीर्षक ‘लघु जल संसाधन विभाग के अंतर्गत कनीय अभियंताओ (असैनिक / यांत्रिक) के संविदा पर नियोजन हेतु सूचना’ लिंक दिया गया है।
– इस पर क्लिक करते ही रिक्तियों से संबंधित जारी किया गया विस्तृत विज्ञापन खुल जाएगा। इसे ध्यान से पढ़ें और पदों के अनुसार अपनी योग्यता की जांच करें।
– अब होमपेज पर वापस आएं। दाईं ओर शीर्षक Click here for JE Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
– खुलने वाले नए वेबपेज पर Click here to Apply Online लिंक पर क्लिक करें। अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वेबपेज खुलेगा।
– यहां मांगी गई सभी जानकारी को सावधानी से दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें। इसके बाद प्राप्त लॉगइन डिटेल्स की मदद से ऑनलाइन आवेदन पत्र खोलें।
– इसे विज्ञापन में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरा भरें। ध्यान रहे आपको आवेदन करते समय पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगा।
– फोटो का साइज 50 केबी से कम और सिग्नेचर का साइज 20 केबी से कम होनी चाहिए।
– अंत में सफलतापूर्वक जमा किए गए आवेदन का ए4 साइज के पेपर पर प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 31 जनवरी 2020
अधिक जानकारी यहां
वेबसाइट : http://minorirrigation.bihar.gov.in

