एसपी निधि रानी ने पुलिस जिला के विभिन्न थानाें एवं पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस वाहनों के चालकों को छह माह की अवधि पूर्ण होने पर फेरबदल किया है। नवगछिया पुलिस केंद्र के चालक हवलदार प्रभु नारायण सिंह को पुलिस केंद्र, महिला थाना के चालक हवलदार रामनरेश पांडे को बिहपुर अंचल, चालक सिपाही मिथिलेश कुमार बैठा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया से भवानीपुर ओपी में तबादला किया गया है।

चालक सिपाही मुकेश कुमार को ढोलबज्जा थाना से रंगरा, पंकज कुमार सिंह को पुलिस केंद्र से झंडापुर ओपी, राकेश कुमार को पुलिस केंद्र से खरीक थाना, धनंजय सिंह को नगर थाना से नवगछिया अंचल, विनोद कुमार को एससीएसटी थाना से बिहपुर, राजेश कुमार राम को बिहपुर अंचल से डीएसपी हेडक्वार्टर नवगछिया, चालक धर्मेंद्र कुमार को नवगछिया अंचल से पुलिस केंद्र, भागेश्वर कुमार यादव को खरीक थाना से एससीएसटी थाना, दीपक कुमार सिंह को बिहपुर थाना से परबत्ता थाना,

रंजन यादव को झंडापुर ओपी से पुलिस के मुकेश कुमार शर्मा को भवानीपुर ओपी से कदवा ओपी, अभिमन्यु कुमार गुप्ता को डीएसपी हेडक्वार्टर नवगछिया से पुलिस केंद्र, पंकज कुमार साह को कदवा ओपी से नगर थाना, राजू कुमार को पुलिस केंद्र से गोपालपुर थाना, अमित कुमार को नदी थाना से पुलिस केंद्र, सुजीत कुमार को पुलिस केंद्र से पुलिस केंद्र, सौरभ को रंगरा ओपी से ढोलबज्जा थाना, जमील अहमद को गोपालपुर थाना से नदी थाना, पुष्पेंद्र कुमार सिंह को परबत्ता थाना से एसडीपीओ कार्यालय में किया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *