पीरपैंती के दक्षिणी एवं उतरी भाग को जोड़ने वाला एक सौ चौदह साल पुराना रेल ओवरब्रिज अब यादों में सिमट कर रह जाएगा। भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड पर पीरपैंती स्टेशन के समीप इस पुराने रेल ओवरब्रिज को रविवार को ध्वस्त कर दिया गया। धनबाद से आई विशेषज्ञों की टीम ने इसे विस्फोटक से ब्लास्ट कर उड़ा दिया। इसके बाद करीब चार घंटे में उसका मलबा उठा लिया गया। ऐसे में पीरपैंती एवं कहलगांव के बीच रेल विद्युतीकरण की बधाएं समाप्त हो गईं। अब रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी।

पुल ध्वस्त करने करने हेतु पूर्व रेलवे निर्माण विभाग ने ग्यारह बजकर पचास मिनट से पांच बजकर पचास मिनट तक पांच घंटे का मेगा ब्लॉक लिया था। विशेषज्ञों की टीम ने शनिवार की रात्रि से ही पुल के अंदर बने 284 सुराख में विस्फोटक लगाने का कार्य शुरू कर दिया था। रविवार को अप गया पैसेंजनर व डाउन लाइन से बरौनी पैसेंजर ट्रेन पार करने के बाद ट्रैक पर पॉलीथिन, मिट्टी से भरी बोरियां और टायर लगाकर ट्रैक को सुरक्षित कर दिया गया था।

लगभग बारह बजकर संतावन मिनट पर ओवरब्रिज को विस्फोटक से ब्लास्ट कर दिया गया। वैज्ञानिकों ने रिमोट दबाया तो चौरासी मिली सेकेंड में जोरदार आवाज कर पुल उड़ गया। देखते ही देखते एक सौ चौदह साल पूराना ईंट और सुरखी-चूना के मिश्रण के बूते खड़ा पुल मलबे में तब्दील हो गया। ब्लॉक क्लियर होने के बाद अप लाइन से मालगाड़ी शाम सात बजकर दस मिनट पर गुजरी जबकि डाउन से जमालपुर रामपुरहाट पैसेंजर ट्रेन करीब सात बजकर पच्चीस मिनट पर गुजरी।

पुल से एक ईंट के टुकड़े के उड़कर लगने से युवक जख्मी : पुल तोड़ने के दौरान सुंदरपुर उल्टा पुल के सामने पीएनबी बैंक के समीप कुजबन्ना निवासी वीरेंद्र ठाकुर खड़ा था। ब्लास्ट होने के बाद ईंट का टुकड़ा उड़कर युवक के सीने में लग गया। युवक एक बड़ा लॉकेट बजरंग बली का पहना था उसी में लगा और लॉकेट टेढ़ा हो गया युवक को लोगों ने रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार किया गया। युवक स्वस्थ्य है। वहीं बगल एक जिम सेंटर सहित आसपास के एक दो घरों खिड़की दरवाजे का शीशा कंपन से टूट गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *