नवगछिया| नवगछिया महाशिवरात्रि समिति की बैठक सोमवार को जगपतिनाथ महादेव मंदिर में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 जनवरी को मंदिर में स्वामी आगमानंद महाराज के सानिध्य में शिवलिंग अरघा पूजन की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया।
Total Downloads: 105
निर्णय लिया गया कि पूजन के बाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 30 जनवरी को आयोजित होने वाले भगवान शिव के तिलकोत्सव की तैयारी पर भी चर्चा हुई। जिसमें सर्वसम्मति से भव्य तरीके से तिलकोत्सव मनाए जाने पर सहमति बनी।

मौके पर 19 जनवरी को बनाई जाने वाली मानव शृंखला को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील की गई। बैठक में अरुण कसेरा, किशनलाल साह, संतोष साह, अमित गुप्ता, अमर गुप्ता, विक्की कुमार, प्रवीण भगत, दीपक भगत आदि मौजूद थे

