मालदा से दिल्ली जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस 15 से 31 जनवरी तक रद्द रहेगी। दिल्ली से आने वाली फरक्का एक्सप्रेस 17 जनवरी से दो फरवरी तक नहीं चलेगी। उत्तर-मध्य रेल में कोहरे के प्रकोप के मद्देनजर ट्रेन को रद्द किया गया है।

फरक्का के रद्द रहने से अब विक्रमशिला सहित दिल्ली जाने वाली दूसरी ट्रेनों पर यात्रियों का लोड बढ़ जाएगा। हफ्ते में मंगलवार व शनिवार को मालदा-न्यू दिल्ली एक्सप्रेस पहले से रद्द है।

भागलपुर से 4.36 घंटे लेट रवाना हुई गरीब रथ

विक्रमशिला एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे की देरी से भागलपुर पहुंची। विक्रमशिला एक्सप्रेस के भागलपुर पहुंचने का समय दोपहर 12.25 बजे निर्धारित है। वहीं, गरीब रथ के रवाना होने का समय दोपहर 1.30 बजे निर्धारित है। लेकिन यह भागलपुर से गरीब रथ 4.36 घंटे लेट रवाना हुई। फरक्का एक्‍सप्रेस पांच घंटे और ब्रह्मपुत्र मेल का छह घंटे लेट से भागलपुर पहुंची।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *