खगड़िया के महेशखूंट में खुदकशी की नीयत से बुधवार को ट्रेन के सामने कूदी 50 वर्षीया महिला गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं उसे बचाने के क्रम में तीन- चार दूसरी महिलाएं ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई।

घायल महिला गोगरी जमालपुर के नागेंद्र साह की पत्नी सद्भावना देवी बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मानसी रेलवे स्टेशन से महेशखूंट जा रही मालगाड़ी को देखते ही महेशखूंट रेलवे ढाला केबिन 25 सी के पास वह पटरी पर कूद पड़ी। उसे कूदते देखकर आसपास की तीन- चार महिलाओं ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन ट्रेन नजदीक आ जाने से चारों अन्य महिलाएं किसी तरह अपनी जान बचायी।

वहीं ट्रेन के आगे कूदी महिला का शरीर दोनों पटरी के बीच रहने के कारण उसकी जान बच गई। घटना में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। ट्रेन गुजरने के बाद लोगों ने उसे स्थानीय निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। इधर जीआरपी थानाध्यक्ष शिवशंकर साह ने बताया कि महिला के होश में आने के बाद ही घटना के सही कारण का पता चल सकेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *