नवगछिया : सामाजिक संस्था सेवार्थ ने लगातार 17 वें सप्ताह शनिवार को छपरा के व्यवसायी सह सेवार्थ के सक्रिय सदस्य समाजसेवी राजू सिंह उर्फ राजू भाई के सौजन्य से नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में भुखे एवं जरूरतमंद लोगों के लिए रोटी बैंक नामक कार्यक्रम के तहत निःशुल्क भोजन का वितरण किया गया. कार्यक्रम में पुरी सब्जी और बुनियाद की व्यवस्था की गई थी.

कार्यक्रम का शुरुआत उसकी माँ किरण देवी भोजन का वितरण कर किया. आयोजित इस कार्यक्रम में सेवार्थ के संयोजक सह उपाध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने कहा कि इस तरह का आयोजन हर जगहों पर होनी चाहिए लोगों को आगे बढ़ कर सेवा देना चाहिए इस तरह की सेवा समाज के लिये एक मिशाल है. इसमें कोई भी अपने जन्मदिन शादी सालगिरह एवं अन्य उपलक्ष्य में सहयोग कर कर सकते हैं.

मौके पर किरण देवी, चन्द्र गुप्त साह, रंजीत साह, संतोष गुप्ता, उदय गुप्ता, पंकज कुमार भारती, संयुक्त सचिव पुरुषोत्तम कुमार, डी पी सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, राजू भाई, अजय सिंह कुशवाहा ओमप्रकाश सिंह, मनोज केजरीवाल, आमीर साह, ताइक्वांडो संघ के सचिव घनश्याम प्रसाद, समेत अन्य लोग मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *