नवगछिया : इस्माइलपुर के प्रखंड परियोजना प्रबंधक आशीष कुमार सिंह ने जीविका की महिलाओं के साथ मारपीट, गाली गलौज करने का आरोप इस्माइलपुर के बीडीओ श्यामकिशोर शर्मा पर लगाया है. आशीष का कहना है कि बीडीओ ने अपने मनचाहे स्थान पर कतार लगाने का पहले दबाव बनाया जब उनलोगों ने इनकार किया तो बीडीओ ने गाली गलौज, मारपीट और अभद्र व्यवहार किया.
Total Downloads: 382
इस बाबत आशीष ने जीविका की महिलाओं के हस्ताक्षर को संलग्न करते हुए एक शिकायती आवेदन भागलपुर के जिलाधिकारी को ईमेल से भेजा है. इधर इस्माइलपुर के बीडीओ श्याम किशोर शर्मा ने कहा कि आरोप निराधार है. अगर गाली गलौज या मारपीट की घटना हुई होती तो निश्चित रूप से इसका वीडिया वायरल होता.
क्योंकि वे रविवार को जहां भ्ज्ञी गये वहां की वीडियोग्राफी की जा रही थी. मामला यह था कि जीविका की महिलाओं के लिए पहले ही कतार में खड़े होने के लिए स्थान निर्धारित किया गया था लेकिन आशीष ने अपने मनचाहे स्थान पर महिलाओं को खड़ा करवाया और भागलपुर के एक व्यक्ति की खातिरदारी के चक्कर में कई बार श्रृंखला को खंडित करने का प्रयास किया. इस बाबत आशीष से स्पष्टीकरण भी पूछा जायेगा.

