कुर्सेला थाना के गोपाल ढाबा के पास बीते रविवार को बदमाशों द्वारा हथियार के बल पर चालक को हाथ-पैर बांधकर खेत में फेंकने के बाद आलू से लदा हुआ ट्रैक्टर लूट लिया था। आलू फलका के राजकुमार गुप्ता की थी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 115
लूटा हुआ ट्रैक्टर नवगछिया पुलिस ने मंगलवार की सुबह मधेपुरा जाने वाली सड़क पर बाबा विशुराउत पहुंच पथ के पास से बरामद किया। ट्रैक्टर खाली था।

लुटेरों ने लूट के बाद ट्रैक्टर पर लदे 152 बोरे आलू को गायब कर दिया था और ट्रैक्टर को वहीं छोड़ दिया था। कुर्सेला थानाध्यक्ष ने नवगछिया आकर बरामद ट्रैक्टर को कुर्सेला ले गया। पुलिस लुटेरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

