नवगछिया : रंगरा प्रखंड के डुमरिया चौक से लेकर तीनटंगा तक जर्जर सड़क का निर्माण कार्य अभिलंब प्रारंभ होगा. सड़क निर्माण को लेकर विभाग के द्वारा निविदा निकाल दी गई. सड़क का निर्माण एक करोड़ 75 लाख की लागत से किया जाएगा. गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल के पीए मुन्ना जायसवाल ने कहा कि सड़क काफी जर्जर हो गई थी.
Total Downloads: 113
सड़क के निर्माण को लेकर वहां के लोगों के द्वारा लगातार मांग किया जा रहा था. सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए विधायक जी द्वारा पहल किया गया. उनके पहल के उपरांत सड़क निर्माण की निविदा निकाल चुकी है। अब जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य आरंभ होगा. उन्होंने बताया कि सड़क का निर्माण पीएमयूएसवाई एच टू योजना के तहत किया जाएगा.

सड़क डुमरिया चौक से सिमरिया होते हुए तीनटेंगा तक बनाया जाएगा. सड़क की लंबाई 4.9 किलोमीटर है. सड़क का पीसीसी एवं कालीकरण से निर्माण होगा. सड़क निर्माण की निवाद निकलने पर जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, धनपत मंडल, गणेशी मंडल, मुखिया भोला मंडल, जयप्रकाश शर्मा, चंदेश्वरी मंडल, देवेंद्र सिंह, ज्ञानशक सिंह, अखिलेश सिंह, सुबोध साह, त्रिपुरारी कुमार भारती आदि ने विधायक गोपाल मंडल को बधाई दी है.

