बिहपुर : राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर समान काम समान वेतन की मांग पर राज्य के सभी शिक्षक 17 फरवरी से पूरे राज्य के स्कूलों में अनिश्चितकालीन तालाबंदी करेंगे। इसको लेकर बुधवार को अपराह्न् पांच बजे से सवरेदय प्लस टू हाईस्कूल, बिहपुर के मैदान में शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति, भागलपुर के संयोजकत्व में बैठक हुई।

बैठक में प्रखंड के करीब 200 शिक्षक व शिक्षिकाओं ने समान काम-समान वेतन को लेकर सभी शिक्षकों ने एकजुटता दिखाते हुए राज्य संघ के निर्देशानुसार 17 फरवरी को स्कूलों में पूर्ण तालाबंदी को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में शिक्षकों ने समान काम समान वेतन के मुद्दे पर एक सुर में कहा कि सूबे कीसरकार शिक्षकों के साथ दोहरी नीति अपना रही है।

बताया गया कि 15 को बीआरसी गेट से सभी शिक्षक मशाल जुलूस भी निकालेंगे। बैठक में समिति के जिला संयोजक श्यामनंदन सिंह, अनिल कुमार दीपक, जितेंद्र कुमार, चंद्रशेखर राय, सुनील सोनू, संजय कुमार मंडल, रेणू कुमारी, त्रिपुरारी कुमार,चंद्रभूषण कुमार समेत जिला प्राथमिक शिक्षक संघ,भागलपुर के कार्यलय सचिव जितेंद्र कुमार आदि समेत बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाओं की उपस्थिति थी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *