भागलपुर। रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाला हर व्यक्ति अब बोलेगा- आई लव भागलपुर! स्टेशन पर बड़े लेटर बोर्ड में यह वाक्य लिखा रहेगा और उसे हर व्यक्ति दूर से पढ़ सकेगा। अपने शहर पर गर्व का अहसास दिलाने और शहर में यात्रा की यादों को संजोने के लिए यह रेलवे बोर्ड की योजना है जो अगले कुछ दिनों में दिखने लगेगा। भुवनेश्वर, गुंतकल सहित कई स्टेशनों पर यह प्रयोग किया गया है। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर जिस तरह से रेलवे बोर्ड की योजना से तिरंगा झंडा लगाया गया है

उसी तरह से इस योजना को लागू किया जाएगा। भागलपुर स्टेशन के सबसे आकर्षक हिस्से में यह लगाया जाना है। कई जगहों पर तिरंगे के साथ इसे लगाया गया है। भागलपुर में संभावना है कि पहले से सेल्फी प्वाइंट बने वर्टिकल गार्डेन में इसका अधिष्ठापन किया जाएगा। क्योंकि सर्वाधिक लोग वर्टिकल गार्डेन के पास ही सेल्फी लेते हैं। आई लव भागलपुर में अंग्रेजी के आई के बाद लव की जगह दिल का चिह्न होगा और उसके बाद भागलपुर लिखा होगा। हर जगह लगभग 25 फीट लंबाई और तीन फीट ऊंचाई में यह लेटर बोर्ड लगाया जा रहा है।

इसके लगने के बाद वर्टिकल गार्डेन की खूबसूरती और बढ़ जाएगी। यहां आने जाने वाले लोग सेल्फी लेते दिखेंगे तो शहर के लोगों के लिए भी यह गौरव का प्रतीक होगा। रेल मंत्री पियूष गोयल ने गुंतकल स्टेशन की फोटो स्वयं इंस्टाग्राम पर शेयर की है। …लेकिन यह चुनौती होगीस्टेशन को खूबसूरत तो बनाया जा रहा है और नए प्रयोग किए जा रहे हैं लेकिन सबसे बड़ी चुनौती इस खबूसूरती को संजोये रखने की है।

स्टेशन पर हाल में जितने काम हुए हैं वह उसी तरह खूबसूरत बनी रहे इसके लिए जरूरी है कि मेंटेनेंस अच्छा हो। माउंटेन गार्डेन और वर्टिकल गार्डेन में घास और पौधे सूखें नहीं हैं, इसके लिए नियमित सिंचाई हो और समय समय पर उसकी निकाई गुड़ाई हो यह जरूरी है। हालांकि आईओडब्ल्यू इंजीनियर ओपी भगत बताते हैं कि मेंटेनेंस के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अभी कुछ दिनों तक यह जिम्मेदारी एजेंसी को ही दी गई है। लेकिन घास की कटिंग और फूलों के मेंटेनेंस के लिए हर इंतजाम किए गए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *