शिवशक्ति योग पीठ के पीठाधिश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में सर्व जन कल्याणार्थ शाश्वत सत्य धर्म संरक्षणार्थ श्री शिवशक्ति योग पीठ के सभी भक्त जनों द्वारा दो दिवसीय वार्षिकोत्सव एवं महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन के प्रारंभ में सुबह 5 बजे से स्वामी आगमानंद के निर्देशन में पंडित आचार्य कौशल जी वैदिक एवं आचार्यों मंगलाचरण पाठ किया गया एवं दर्जनों भक्तों द्वारा संयुक्त रूप से गुरू चरण पादुका पुजन किया गया।
Total Downloads: 105
दिन के 2 बजे व्यास मंच का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर किया गया। उद्घाटन समारोह में कुलपति बीएनयू मधेपुरा एवं टीएमयू भागलपुर प्रो. डॉ.अवध किशोर राय, पूर्व अध्यक्ष टीएमयू भागलपुर प्रो डॉ ज्योतिन्द्र चौधरी, एसोसिएट प्रोफेसर हिन्दी विभाग डॉ आशा ओझा, एसडीओ मुकेश कुमार ने दीप प्रज्वलन किया। उद्घाटन समारोह के बाद पंडित शंकर नहार मिश्रा समेत अन्य नामचीन कलाकारों द्वारा भक्ति संगीत का कार्यक्रम हुआ एवं उपस्थित सभी सभी विशिष्ट अतिथियों एवं द्वारा उदगार व्यक्त किया गया।

दिन भर योग पीठ आश्रम में भक्ति मय माहोल बना रहा। भागलपुर खगड़िया सहरसा पूर्णिया कटिहार समेत अन्य जिलों से भक्तों का आना जाना लगा रहा। गुरूदर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी हुई थी। सभी भक्तों के लिए महाप्रसाद का व्यवस्था किया गया था।

