पकरा पंचायत अंतर्गत श्रीशिवशक्ति योगपीठ आश्रम के संस्थापक स्वामी आगमानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित का वार्षिकोत्सव व महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार की सुबह विद्वान पंडितों ने सुप्रभातम्, मंगल आरती, सद्ग्रंथ पाठ, दुर्गा पाठ, रूद्राभिषेक कराया। इस दौरान स्वामी आगमानंद महाराज ने शिव की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकाशपुंज स्वरूप सदाशिव का अवतरण है।

हम शिव तत्व की उपासना कर अपने को शिवम बनाकर शिव शक्ति की परम कृपा प्राप्त करते हैं। भगवान शिव संहार के बीच छिपे सृजन रहस्य को उद्घाटित करते हैं। भगवान शिव का उपासना सभी को करनी चाहिए। इसलिए कहा जाता है कि शिव ही सत्य और शिव ही सुंदर है। कार्यक्रम के दौरान भजन सम्राट डॉ हिमांशु मोहन मिश्र, पंडित नाहर मिश्र ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को खूब झुमाया।

मानस विदुषी डॉॅ. आशा झा व मानस कोकिला कृष्णा मिश्र के प्रवचन सुनकर भक्तगण भाव विभोर हो गये। सामूहिक जलाभिषेक में एसडीओ मुकेश कुमार, आरक्षी उपाधीक्षक प्रवेन्द्र भारती आदि शामिल हुए। चार दर्जन से अधिक लोगों ने स्वामीजी से दीक्षा प्राप्त की। इस बीच गुरु दर्शन कुटिया के आसपास रंग बिरंगे गुलाब, गेंदा, कमल आदि फूलों की किलोल आकर्षक का केन्द्र रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *