नवगछिया| भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने मीडिया के सामने संगठन की विधिवत घोषणा की। जिला महामंत्री के पद पर तीनों लोगों में बिहपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख अरिवंद चौधरी, नारायणपुर के पूर्व मंडल अध्यक्ष नीलांबर झा नीलू और आलोक कुमार सिंह को शामिल किया गया है।
Total Downloads: 105
जिला उपाध्यक्ष पद पर महंथ नवल किशोर दास, राजेश यादव, द्रोपदी देवी, अजय कुशवाहा, पूनम चौरसिया, अजीत कुमार, पुलकित सिंह, विजय चौधरी के नामों की घोषणा की गयी है। जिला मंत्री पद पर मुकेश राणा, जिला पार्षद नंदनी सरकार, शंभु ठाकुर, ब्यूटी कुमारी, विरेंद्र दास, संजीत कुमार, जिला कोषाध्यक्ष पद पर आलोक रंजन सिंह के नामों की घोषणा की गयी है।

जिला प्रवक्ता के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यप्रकाश झा और युवा नेता राजेश मणि को शामिल किया गया है। इसके अलावा भी कई कार्यकर्ताओं को पद दिए गए हैं।

