श्री श्याम भक्त मंडल के तत्वाधान में गुरुवार को राजस्थान खाटू में लगने वाले फागुनी मेले को लेकर विशाल निशान शोभायात्रा शहर में निकाली गई श्री श्याम भक्त मंडल के तत्वाधान में नवगछिया से 61 श्याम भक्त शुक्रवार को गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन से खाटू धाम के लिए प्रस्थान करेंगे इसके पूर्व गुरुवार को स्थानीय गरीबदास ठाकुरबाड़ी में खाटू निशान पूजन का आयोजन किया गया
Total Downloads: 169
गरीबदास ठाकुरबाड़ी में श्री श्याम भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच निशान पूजन किया निशान पूजन होने के बाद ढोल नगाड़े गाजे-बाजे के साथ रंग बिरंगी अबीर खेलते हुए हाथों में निशान लेकर शोभायात्रा नगर भ्रमण को ठाकुरबाड़ी से निकली इस शोभायात्रा में जगह-जगह भक्तों के लिए शीतल पेयजल एवं जूस की व्यवस्था की गई थी

निशान शोभायात्रा गरीबदास ठाकुरवाड़ी रोड महाराज जी चौक हरिया पट्टी होते हुए वापस गरीबदास ठाकुरबाड़ी पहुंची शोभायात्रा में अध्यक्ष अनिल केजरीवाल उपाध्यक्ष रवि सराफ पंकज सराफ सचिव रूपेश कुमार रूगँटा उपसचिव वरुण केजरीवाल कोषाध्यक्ष संदीप कुमार चिरानिया उपकोषाध्यक्ष राकेश कुमार भरतिया मीडिया प्रभारी अशोक केडिया नंदलाल तिवारी मनोज चौधरी शंभू रूगँटा संतोष यादुका नंदलाल तिवारी एवं सभी श्याम भक्त मंडल के सदस्य साथ साथ चल रहे थे
