नवगछिया | कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच सेमापुर स्टेशन के पूरब पोल नंबर 10/27 व 10/29 के बीच अप लाइन पर गुरुवार की सुबह 10 बजे एक अज्ञात युवक का शव जीआरपी ने बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने युवक का गला घोट कर हत्या करने के बाद शव को ट्रैक पर फेंक दिया। शव बरामद होने के अब्द आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।

लोगों भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की व स्थानीय लोगों से शव की शिनाख्त के लिए पूछताछ की। लोग शव की पहचान कर पाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। जीआरपी प्रभारी शत्रुघन प्रसाद ने कहा की युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

युवक की हत्या गला घोट कर की गई है। अपराधियों ने साक्ष्य को छिपाने हेतु शव को ट्रैक पर फेंक दिया। हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। युवक एक काले रंग का जैकेट, कत्थई रंग का शर्ट, जीन्स फूल पेंट पहने हुए है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *