सेमापुर स्टेशन के पास 27 फरवरी को मिली युवक की लाश की पहचान शनिवार को हो गई है। उसकी पहचान टापुआ दियारा के वार्ड 16 निवासी बद्री मंडल के 30 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में की गई। मृतक के भाई फूल कुमार ने जीआरपी थाना पहुंच कर शव का शिनाख्त किया। इसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। युवक की हत्या अपराधियों ने गलाघोंट कर किया था।

इसके बाद हत्या को दुर्घटना में तब्दील करने के लिए शव को ट्रैक पर फेंक दिया था। मृतक युवक राकेश के भाई फूल कुमार ने बताया कि गुरुवार को मेरा भाई आंख दिखाने के लिए नेपाल के लिए घर से निकला था। वह सेमापुर स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर नेपाल जा रहा था। रास्ते में ही मेरे भाई को अपराधियों ने गला दबाकर हत्या कर दी।

हम दो दिनों के बाद अखबार के माध्यम से हमें पता चला कि एक युवक की लाश सेमापुर से बरामद की गई है। परिजनों ने बताया कि सालभर पहले भाई की शादी पूर्णिया के केनगर में हुई थी। कुछ दिन के बाद ही पत्नी भाग गई। इससे वह डिप्रेशन में था। जीआरपी थाना पहुंचे युवक के भाई सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने पुलिस से हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *