ढोलबज्जा: ढोलबज्जा के गरैया में, मंगलवार को पांच दिवसीय श्री श्री 108 विष्णु यज्ञ सह राम कथा महायज्ञ का उद्घाटन अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी भागलपुर के दीपक कुमार यादव के साथ अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया. इससे पहले दिन के करीब 11:00 बजे 851 कन्याओं के साथ कलश शोभायात्रा भी निकाली गई.
Total Downloads: 103
जहां सभी कन्याओं ने धोबिनिया, लूरी दास टोला, नगडहरी होते हुए, पहाड़ी बाबा स्थान पहुंचकर जल भरा उसके बाद भगवानपुर के रास्ते ढोलबज्जा भगवती मंदिर, कार्तिका स्थान होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंचा. साथ में स्वामी आगमानंद जी महाराज भी थे. कार्यक्रम उद्घाटन के पहले मुखिया राजकुमार उर्फ मुन्ना मंडल ने स्वामी आत्मानंद जी महाराज व दीपक कुमार यादव को पुष्पमाला पहनाकर अंग वस्त्र से सम्मानित किया.

वहीं मंच पर उपस्थित अन्य बुद्धिजीवियों को भी वहां के गणमान्य लोगों ने पुष्पमाला व अंग वस्त्र से सम्मानित किया. यज्ञ स्थल पर अनेकों प्रकार के देवी-देवताओं की प्रतिमा भी स्थापित की गई है. जहां दर्शकों की भीड़ पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही थी. मौके पर समस्त ढोलबज्जा गरैया वासी कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए थे.

