पटना: डेढ़ सौ रुपये में मिलने वाला नक्शा अब कोई भी आदमी अपने कंप्यूटर से हासिल कर सकता है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इसके लिए नया वेबसाइट जारी किया है। यह है: ’ि12.ङ्ग्रँं1.¬5.्रल्ल। भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशक जय सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वे अपर समाहर्ताओं एवं भूमि सुधार अपर समाहर्ताओं की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
Total Downloads: 105
उनके मुताबिक इस वेबसाइट पर राज्य के एक लाख 31 हजार गांव-टोलों की जमीन का नक्शा है। वेबसाइट में सर्वे से संबंधित सभी सूचनाएं उपलब्ध हैं। रैयत से संबंधित प्रपत्र-2 भी है। इसमें रैयत को अपनी जमीन का ब्योरा भर कर शिविर प्रभारी को देना है। प्रपत्र-3 (1) में वशावली का फार्मेट है। इन दोनों प्रपत्रों को वेबसाईट से लेकर नजदीकी शिविर प्रभारी को देकर जरूरी जानकारी तुरंत हासिल हो सकती है। उन्होंने नए बहाल 5500 अमीनों के प्रशिक्षण की भी जानकारी दी।

इन मामलों की हुई समीक्षा :
कार्यशाला के दूसरे दिन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने राजस्व संबंधी मामलों की जिलावार समीक्षा की। इसमें भूमि विवाद, भू-हदबंदी, टोपो लैंड, अभियान बसेरा, ऑपरेशन भूमि दखल दहानी, जमाबंदी कम्प्यूटराईजेशन एवं ऑन लाइन लगान वसूली जैसे मामले शामिल हैं। अपर मुख्य सचिव ने जल्द ही विभाग द्वारा शुरू किये जा रहे ऑन लाइन एलपीसी एवं परिमार्जन सॉफ्टवेयर के बारे में भी अपर समाहर्ताओं को जानकारी दी।


