भागलपुर: भागलपुर के रास्ते जयनगर से हावड़ा के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 53041/42 का परिचालन मुंगेर गंगा पुल होकर किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अभी यह ट्रेन जमालपुर-किऊल-हाथीदह-बरौनी के रास्ते चलती है। नए रूट पर परिचालन होने से करीब एक से डेढ़ घंटे तक समय की बचत होगी। बरौनी-बेगूसराय-मुंगेर बाइपास से होकर परिचालन के लिए टाइम टेबल पर चर्चा शुरू हो गई है। रूट बदलने से लखीसराय और जमालपुर कट जाएगा, जबकि बेगूसराय के लिए एक नई ट्रेन मिल जाएगी।
Total Downloads: 105
दरअसल, यह ट्रेन 2017 में मुंगेर गंगा ब्रिज के रास्ते ट्रेनें चल रही है। हाल के दिनों में किऊल-हाथीदह सेक्शन पर ट्रेनों का दबाव काफी बढ़ गया है। ऐसे में कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव की तैयारी हो रही है।
बरौनी से बेगूसराय-मुंगेर बाइपास के रास्ते होगा परिचालन, भागलपुर से बेगूसराय जिले के लिए सीधा ट्रेन
19 मार्च के बाद ये गाड़ियां चलेंगी दूसरे रूट से

किऊल जंक्शन पर रूट रिले इंटरलॉकिंग काम के चलते दो सप्ताह तक कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रूट बदलकर चलेंगी। बांका-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस 18 मार्च से दो अप्रैल मुंगेर ब्रिज-बरौनी-मोकामा होकर चलेगी। इसके अलावा भी कुछ ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।
फर्जी तरीके से ई-टिकट काटने को लेकर एक युवक गिरफ्तार
भागलपुर : भागलपुर आरपीएफ की टीम ने बुधवार को गोड्डा स्थित मां वैष्णवी कम्यूनिकेशन में छापेमारी की। यहां से अवैध रूप से ई-टिकट काटने के आरोप में सुनील कुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया। इसके पास से 24,381 रुपये के चार टिकट मिले।

हावड़ा-गया एक्सप्रेस का परिचालन हुआ शुरू
भागलपुर : हावड़ा-गया एक्सप्रेस का परिचालन बुधवार से शुरू हुआ। ट्रेन गुरुवार को जमालपुर पहुंचेगी और शाम में हावड़ा के लिए चलेगी। जमालपुर से हावड़ा की तरफ जाने के लिए यात्रियों ने आरक्षण कराया।

आज जंक्शन से सूरत एक्सप्रेस 12.35 में खुलेगी
भागलपुर : भागलपुर से सूरत जाने वाली सूरत एक्सप्रेस गुरुवार को जंक्शन से सुबह 9.25 की जगह 12.35 बजे चलेगी। वहीं, विक्रमशिला एक्सप्रेस 1.50 में जाएगी। भागलपुर-अजमेर शरीफ साप्ताहिक एक्सप्रेस के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

