नवगछिया : नवगछिया स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक के पास ओवरब्रिज के पहुंच पथ का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होगा। कार्य को लेकर प्रधान सचिव पथ निर्माण विभाग से स्वीकृति मिल गई है। कार्यपालक अभियंता राम तीरथ राय ने बताया कि विभाग से कार्य को लेकर स्वीकृति मिल गई हैं।
Total Downloads: 105
रेलवे से निर्माण को लेकर सारी परेशानी दूर हो गई हैं। रेलवे द्वारा चार पाया का निर्माण किया गया है। शेष बचे पाये का निर्माण कार्य बिहार सरकार को करना है। पांच वर्ष से निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ था।

नवगछिया: नवगछिया पुलिस जिला के सभी थानों को सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिया गया है। जीआरपी एवं आरपीएफ थाने में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस्माइलपुर, गोपालपुर, नवगछिया, परबत्ता, बिहपुर थाने में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

