नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली चौक के समीप एनएच 31 सड़क मार्ग पर रविवार की सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों ट्रकों के चालक एवं खलासी सहित चार लोग घायल हो गए. जिसमें गंभीर रूप से घायल एक चालक की इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में मौत हो गई. मृतक चालक की पहचान महाराष्ट्र राज्य के अमरनगर जिला अंतर्गत संगमनेर थाना क्षेत्र के संगमनेर निवासी अनिल नायक 26 पिता मारुति नायक के रूप में की गई है.

जबकि दूसरा घायल उसी ट्रक के खलासी महाराष्ट्र के अमरनगर जिले के संगमनेर निवासी संतोष बाबा, पिता महेश बाबाजी के रूप में की गई है. वहीं दूसरी ओर दूसरे ट्रक के चालक और खलासी की पहचान नहीं हो पाई है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर इतना भयानक था कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए.

पूर्णिया से भागलपुर की ओर जा रहे ट्रक के चालक केबिन में इस तरह बुरी तरह फंसे हुए थे कि उसे निकालना काफी मुश्किल हो रहा था. काफी मशक्कत के बाद रंगरा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल अवस्था में चालक को बाहर निकाला और रंगरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया

जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. दुर्घटना के बाद रंगरा पुलिस द्वारा इसकी सूचना मृतक के परिजनों एवं गाड़ी मालिक को दे दी गई है. सोमवार तक परिजनों को आने की संभावना व्यक्त की जा रही है. वहीं दूसरी ओर दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रकों को रंगरा पुलिस ने जप्त कर लिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *