नवगछिया : तेतरी जीरोमाइल पर वाहनों से अवैध वसूली पर रोक लगेगी। एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती ने कहा कि तेतरी में लगातार हो रही घटनाओं का तार तेतरी जीरोमाइल स्टैंड से अवैध वसूली से जुड़ा है।

तेतरी में मारपीट की घटना के बाद चार घंटे तक कैम्प करने के बाद एसडीपीओ ने बताया कि जीरोमाइल में वाहनों से अवैध वसूली नहीं होने दी जाएगी।

वहां पर नवगछिया पुलिस बोर्ड लगाएगी जिसमें लिखा होगा कि वाहन चालक किसी को पैसे नहीं दें,जबरदस्ती पैसे लेने की सूचना इन नम्बरों पर दें। वैसे लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। इस सबंध में एसडीपीओ ने नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार से बातचीत की और नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा को तेतरी जीरोमाइल में बोर्ड लगाने को कहा। एसडीपीओ ने कहा कि जो लोग जीरोमाइल में बदमाशी करेंगे उन पर 107 चलाया जायेगा, जरूरत पड़ने पर जेल भेजा जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *