नवगछिया : नवगछिया शहर के बिनोद चौधरी के एकलौता पुत्र सुशांत चौधरी कोलकता से दो दिनों से लापता हैं. सुशांत चौधरी प्लस टू का छात्र था. परिजनों ने बताया कि सुशांत कोलकता के एम जी रोड सेंट्रल एवेन्यू स्थित राजेन्द्र छात्रावास रूम नम्बर 80 में रहता था. वह कोलकता में प्लस टू की पढ़ाई पढ़ रहा है.
Total Downloads: 105
प्लस टू की परीक्षा भी चल रही थी. शुक्रवार को भी परीक्षा है. बुधवार की शाम छह बजे वह होस्टल से निकला था. उसके बाद वह वापस नहीं लौटा. छात्र का मोबाइल फोन हॉस्टल में ही है. छात्र के लापता होने की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

गुरुवार को छात्र के पिता बहन व दादी हटेबजारे एक्सप्रेस से कोलकता के लिए रवाना हुई है. खबर लिखने तक लापता छात्र के संबंध में परिजनों को कोई सूचना नहीं मिली थी.

